home page

गुरुग्राम: बस की चपेट में आए व्यक्ति की मौत

 | 

-बस की चपेट में आए व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत

गुरुग्राम, 20 जुलाई (हि.स.)। बस स्टैंड के एंट्री गेट के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसे में हिसार निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक पुत्र रामफल निवासी हिसार के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि पटौदी से गुरुग्राम आने वाली बस के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दीपक ड्राइवरी करते थे और टैक्सी स्टैंड से बुकिंग लेकर सवारियां छोडऩे का काम करते थे। वह किसी काम से हिसार से गुरुग्राम आए थे। बीती शाम परिजनों को सूचना मिली कि गुरुग्राम बस स्टैंड के गेट के पास बस से कुचलने के कारण दीपक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही बेटा अभिषेक परिवार के साथ गुरुग्राम पहुंचा और शव की पहचान की। मृतक के सिर पर बस का आगे का टायर चढऩे से चेहरा और सिर पूरी तरह कुचल गया था। बस के ड्राइवर साइड के टायर पर खून लगा था। बस पर पटौदी से गुरुग्राम का रूट लिखा था। मृतक के पर्स से मिले ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों से पहचान की पुष्टि हुई। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर