home page

गुरुग्राम: घर पर हमला, महिला से अभद्रता करने का एक आरोपी गिरफ्तार

 | 

गुरुग्राम, 25 अगस्त (हि.स.)। झाड़सा में आधी रात घर पर हमला कर तोडफ़ोड़ और महिला से अभद्रता करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमांशु सैनी उर्फ पकौड़ी निवासी गांव झाड़सा, गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि आरोपी को गुरुग्राम से ही पकड़ा गया। है।

पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को एक महिला ने पुलिस चौकी झाड़सा में शिकायत दी थी कि 26 मई की रात सवा एक बजे वह अपने पति और बच्चों के साथ घर पर थी। तभी कुछ लोगों ने ईंटों और डंडों से घर के बाहर लगे एसी, दरवाजे और खिड़कियों में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने खिडक़ी का शीशा तोड़ दिया, गाली-गलौज की, अश्लील इशारे किए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत पर थाना सदर में केस दर्ज किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता के पति के साथ पुराने झगड़े की रंजिश के चलते आरोपी और उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर