home page

गुरुग्राम: कैंटर की टक्कर से स्कॉर्पियो में बैठे एईटीओ समेत चार घायल

 | 
गुरुग्राम: कैंटर की टक्कर से स्कॉर्पियो में बैठे एईटीओ समेत चार घायल


गुरुग्राम में सेक्टर-77 एसपीआर रोड की है यह घटनागुरुग्राम, 18 मार्च (हि.स.)। साउदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) सेक्टर-77 के पास मंगलवार की देर रात ड्यूटी पर तैनात आबकारी एवं कराधान विभाग टीम की गाड़ी को तेज रफ्तार कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सरकारी गाड़ी पलट गई। गाड़ी सवार सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (एईटीओ), पुलिसकर्मी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगिरों ने उन्हें गाड़ी से निकाला और सेक्टर-10 अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि एईटीओ की शिकायत पर खेडक़ीदौला पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी अनुसार नारनौल के एईटीओ महिम शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मुख्यालय पंचकूला के आदेशानुसार अपनी टीम के साथ गुरुग्राम में चेकिंग ड्यूटी पर थे। मंगलवार की रात करीब एक बजे वह और उनका स्टाफ सरकारी स्कॉर्पियो गाड़ी में एसपीआर रोड पर थे। तभी एक तेज रफ्तार कैंटर वहां आया। उनकी टीम ने टॉर्च और हाथ का इशारा देकर कैंटर चालक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक कैंटर रोका नहीं और सीधे सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सरकारी गाड़ी बीच सडक़ पर ही पलट गई और टीम के सदस्य अंदर फंस गए। राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें गाड़ी सेू निकालकर सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में एईटीओ महिम शर्मा, ड्राइवर देशराज, सेवादार उमेश और ईएचसी कृष्ण कुमार को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने स्थिति का जायजा लिया। आरोपी चालक की पहचान महेंद्र निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। टक्कर के दौरान कैंटर के केबिन का दरवाजा खुल जाने की वजह से हादसा और भी गंभीर हो गया, जिससे सरकारी वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर