home page

गुरुग्राम: बाइक के 67 चालान व चार लाख लाख से ज्यादा जुर्माना, जब्त

 | 
गुरुग्राम: बाइक के 67 चालान व चार लाख लाख से ज्यादा जुर्माना, जब्त


बिना हेलमेट, बिना बीमा, बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट के चलाई जा रही थी बाइक

गुरुग्राम, 10 नवंबर (हि.स.)। बार-बार यातायात नियम तोड़ने वालों पर गुरुग्राम यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक ऐसी मोटरसाइकिल को इम्पाउंड किया है, जिस पर कुल 67 चालान लंबित थे। इन चालानों की बकाया जुर्माना राशि चार लाख छह हजार 500 रुपये है।

जानकारी के अनुसार, जोनल अधिकारी दमदमा रेड लाइट पर तैनात एएसआई जयवीर तथा उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रुकवाया। जांच के दौरान जब बाइक का नंबर सिस्टम में डाला गया तो पुलिस भी हैरान रह गई। बाइक पर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 67 चालान लंबित पाए गए।

जांच में सामने आया कि संबंधित मोटरसाइकिल के विरुद्ध अधिकांश चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना वैध बीमा के वाहन चलाने तथा बिना पीयूसी के वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित हैं। यानी चालक लंबे समय से लगातार नियमों की अनदेखी कर रहा था, लेकिन न तो उसने चालान भरे और न ही अपने व्यवहार में सुधार किया।

मौके पर वाहन मालिक द्वारा मोटरसाइकिल से संबंधित कोई भी कागजात पेश नहीं किए गए। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार उक्त मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर