home page

जींद : योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : अशोक

 | 
जींद : योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : अशोक


जींद, 22 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नही बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। आज खेलों के क्षेत्र में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। जबकि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए गए हैं।

मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा नरवाना शहरी मंडल तथा सफीदों के मुआना मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत कार्यशालाओं में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों, राष्ट्रवाद की भावना और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती देने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रकार डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। जिससे पारदर्शिता बढ़ी है।

स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया गया है। जबकि जल जीवन मिशन के जरिए हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। आधारभूत ढांचे के विकास में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष 2014 के बाद पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रणाली लागू की गई है। जिससे युवाओं को बिना पर्ची, खर्ची के रोजगार के अवसर मिले हैं। ई गवर्नेंस के माध्यम से सरकारी सेवाओं को सरल और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया गया है।

कार्यशाला में इस बात पर भी जोर दिया गया कि इन सभी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी हैए ताकि आम जनता को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। कार्यशाला के दौरान अशोक छाबड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने प्रशिक्षण महाभियान को संगठन को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा