हांसी में कुंभा में बुजुर्ग की हत्या के आरोप में पोता गिरफ्तार
आरोपी से वारदात
में प्रयुक्त डंडा बरामद
हांसी, 23 मई (हि.स.)।
हांसी सदर पुलिस ने गांव कुंभा में बुजुर्ग की हत्या मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है।
शेखपुरा पुलिस चौकी
इंचार्ज उप निरीक्षक जयसिंह ने बताया कि गांव कुंभा निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति पारिवारिक
विवाद के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल
पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस,
एफएसएल टीम एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य
जुटाए।
मृतक के परिजनों
के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी
अंकित अपने दादा बिरखा राम का मकान बेचना चाहता था। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे
समय से विवाद चल रहा था। आसपास के लोगों के अनुसार, इसी विवाद के चलते बिरखा राम की
हत्या की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए
नामजद आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात
में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से
उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

