home page

हांसी : पोते ने सिर में डंडे मारकर कर डाली दादा की हत्या

 | 
हांसी : पोते ने सिर में डंडे मारकर कर डाली दादा की हत्या


पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, नशे की आदी

हांसी, 22 मई (हि.स.)। जिले के गांव कुंभा में

एक युवक ने अपने 80 वर्षीय दादा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पोते को हिरासत में

लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बरखा राम के रूप में हुई है। आरोपी पोते का

नाम अंकित है, जो अविवाहित है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे पारिवारिक

विवाद बताया जा रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि अंकित अक्सर शराब के नशे में अपने दादा

के साथ मारपीट करता था और उन्हें खाना भी नहीं देता था। बरखा राम अधिकतर समय अपनी बेटियों

के पास रहते थे और करीब 15 दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे।

गुरुवार रात करीब 10 बजे

दादा-पोते के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर अंकित ने बरखा राम

पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ डंडे

बरामद किए हैं, हालांकि हमले में किस वस्तु का इस्तेमाल हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर

सदानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शेखपुरा चौकी पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट

टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। गंभीर रूप से घायल

बरखा राम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित

कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया, जहां शुक्रवार काे पाेस्टमार्टम कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी अंकित को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह

और नशे की आदत को घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। बताया जाता है कि, मृतक बरखा

राम ने पहले भी आरोपी अंकित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की

जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर