home page

हिसार : कर्मचारी व किसान वर्ग की मांगों और समस्याओं का समाधान करें सरकार : दलबीर किरमारा

 | 
हिसार : कर्मचारी व किसान वर्ग की मांगों और समस्याओं का समाधान करें सरकार : दलबीर किरमारा


जनता के किसी भी वर्ग को नहीं हुआ डबल व ट्रिपल

इंजन का फायदा, समस्याएं बढ़ी

आंदोलनरत वर्गों की आलोचना करने की बजाय इनका

साथ दें जनता

हिसार, 11 मई (हि.स.)। वरिष्ठ इनेलो नेता एवं

प्रदेश सचिव दलबीर किरमारा ने राज्य सरकार को सलाह दी है कि वह आंदोलनरत कर्मचारी व

किसान वर्ग के रोष को समझें और उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान करें। इस समय प्रदेश

में सफाई व दमकल कर्मी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर है और सरकार उनकी मांगों की अनदेखी

कर रही है वहीं किसानों वर्ग अपनी समस्याओं से परेशान है। रोडवेज के कर्मचारी भी समस्याओं

से जूझ रहे हैं, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो ही है।

दलबीर किरमारा सोमवार को रोडवेज प्रांगण में

आयोजित कर्मचारियों की गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए उनकी मांगों का समर्थन कर रहे

थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कभी डबल इंजन तो कभी ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का

नारा देकर अपना उल्लू सीधा करते हैं लेकिन इन डबल व ट्रिपल इंजन का न तो जनता को फायदा

हुआ और न ही कर्मचारी वर्ग को और न ही किसानों को फायदा हुआ। समस्याओं व मांगों का

समाधान न होने के कारण सफाई व दमकल कर्मी पिछले कई दिनों से आंदोलनरत है, रोडवेज कर्मचारी

आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं वहीं किसानों को भी समय समय पर आंदोलन करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि रोडवेज, सफाई व दमकल कर्मचारियों तथा किसानों की समस्याएं पूरी तरह

से जायज है और सरकार को अविलंब इनका समाधान करना चाहिए। इन वर्गों के आंदोलन में इनेलो

पूरी तरह से इनके साथ है और आम जनता को भी चाहिए कि इनके आंदोलन की आलोचना करने की

बजाय इनका साथ दें क्योंकि आंदोलन करना किसी का शौक नहीं बल्कि सरकार की वादाखिलाफी

व समस्याओं का समाधान न करने का परिणाम है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर