home page

हिसार : निजी बिजली कंपनी को लाइसेंस देने का फैसला वापस ले सरकार: योगेश सिहाग

 | 
हिसार : निजी बिजली कंपनी को लाइसेंस देने का फैसला वापस ले सरकार: योगेश सिहाग


बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आम जनता परेशान, ग्रामीण उपभोक्ताओं, किसानों

और छोटे कारोबारियों पर बढ़ सकता है बोझ

हिसार, 23 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग

ने हरियाणा सरकार से गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को समानांतर

लाइसेंस देने का फैसला तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह

फैसला सरकारी बिजली निगमों के हितों के खिलाफ है। इससे सरकारी निगमों की आमदनी प्रभावित

होगी और भविष्य में आम उपभोक्ताओं, किसानों, छोटे कारोबारियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों

के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है।

एडवोकेट सिहाग ने शुक्रवार काे कहा कि इस फैसले से एक बार फिर सरकार में तालमेल को लेकर

सवाल खड़ा हो गया है। प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज का साफ कहना है कि उनको इस फैसले

की जानकारी नहीं थी और वो निजीकरण के खिलाफ हैं। योगेश सिहाग ने कहा कि प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल

के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। गुरुग्राम, नूंह और झज्जर

सहित कई इलाकों में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति

बाधित होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में

बिजली संकट ने आम जनता की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सरकार को कर्मचारियों की मांगों

पर गंभीरता से विचार कर बिजली व्यवस्था सामान्य करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर