हिसार : जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : रणबीर गंगवा
हिसार, 11 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी
मंत्री रणबीर गंगवा ने नलवा हलका के गांव तलवंडी रुक्का तथा कैमरी रोड स्थित अपने आवास
पर नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार काे जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से
चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश
सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है
तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार
विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है और जनता
की सहभागिता से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर रणबीर गंगवा ने नागरिकों से रविवार को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं
प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरा
कार्यक्रम तथा आगामी 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित
कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने
कहा कि इन कार्यक्रमों से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और जन कल्याणकारी योजनाओं
का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

