home page

हिसार : गेहूं की खरीद, उठान व भुगतान तुरंत नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरेगा व्यापार मंडल : बजरंग गर्ग

 | 
हिसार : गेहूं की खरीद, उठान व भुगतान तुरंत नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरेगा व्यापार मंडल : बजरंग गर्ग


किसान व सरकारी

अनाज मंडियां बर्बाद करने पर तुली हरियाणा सरकार

हिसार, 14 अप्रैल

(हि.स.)। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष व हरियाणा कॉन्फैड के पूर्व चेयरमैन

बजरंग गर्ग ने कहा है कि हरियाणा सरकार किसान व आढ़तियों के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल

रही है जबकि हरियाणा सरकार का पोर्टल काम तक नहीं करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा

का किसान गेहूं बेचने के लिए 14 दिनों से मंडियों में धक्के खा रहे हैं। अनाज मंडियों

में ना तो गेहूं की खरीद व उठान हो रहा है। गेहूं की खरीद व उठान ना होने के कारण मंडी

व मंडी के बाहर जाम लगा हुआ है।

बजरंग गर्ग मंगलवार

को अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा

नए-नए नियम बनाकर प्रदेश के किसान व आढ़तियों को तंग किया जा रहा है जिसे किसी कीमत

पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने अगर तुरंत प्रभाव से गेहूं की खरीद व उठान नहीं

किया तो व्यापार मंडल मंडियों का गेट बंद करके धरना देगा। सरकार ने तुरंत प्रभाव से

गेहूं की खरीद, उठान व भुगतान नहीं किया तो व्यापार मंडल हरियाणा बंद करके सड़कों पर

उतरेगा। हरियाणा सरकार किसान व सरकारी अनाज मंडियां बर्बाद करने पर तुली हुई है। अनाज

खरीद के लिए बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर की नंबर प्लेट, तीन गारंटर जैसे नियम बनाकर किसान

व आढ़तियों को तंग किया जा रहा है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर अनाज

मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, मंडी उप प्रधान बजरंग असरावां, मंडी पूर्व

प्रधान संजय गोयल, हॉस्पिटल पूर्व प्रधान अनिल जैन, सचिव जगदीश गोदारा, अग्रवाल विकास

संगठन के जिला महासचिव सत्य प्रकाश आर्य, प्रतिनिधि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर