home page

हिसार : कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई को मिला सेवा विस्तार, आदेश जारी

 | 
हिसार : कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई को मिला सेवा विस्तार, आदेश जारी


पिछले कई दिनों से चल रही थी अटकलें,

आदेश जारी होते ही लगा विराम

हिसार, 28 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने यहां के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय

के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई को कार्यकाल विस्तार देने के आदेश जारी किए हैं।

पिछले कई दिनों से उनके कार्यकाल बढ़ने या नई वीसी लगने बारे अटकलें चल रही थी, जिन

पर अब विराम लग गया।

महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो.

असीम कुमार घोष ने मंगलवार दोपहर को वर्तमान कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई के कार्यकाल

विस्तार के आदेश जारी किए। राजभवन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रो. बिश्नोई

का वर्तमान कार्यकाल 2 मई 2026 से अगले आदेशों तक बढ़ा दिया गया है। आदेश में स्पष्ट

किया गया है कि यह विस्तार आवश्यकता के तहत प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने

के लिए दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार प्रो. नरसी राम बिश्नोई तब तक पद पर बने रहेंगे

जब तक कि नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती या फिर आगामी कोई सरकारी

आदेश जारी नहीं होता।

प्रो. नरसी राम बिश्नोई को कार्य विस्तार

मिलने के साथ ही विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षकों व गैर शिक्षकों ने मुलाकात करके उन्हें

बधाई दी। विश्वविद्यालय में कुलपति के कार्य विस्तार पर उत्साह व खुशी का माहौल देखा

गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर