home page

हिसार : सत्संग में गया था परिवार, पीछे से चोर 20 तोले सोना व चांदी समेत लाखों का सामान कर ले गए चोरी

 | 
हिसार : सत्संग में गया था परिवार, पीछे से चोर 20 तोले सोना व चांदी समेत लाखों का सामान कर ले गए चोरी


ढाई से तीन घंटे में घर खंगालकर परिवार की एक्टिवा पर सामान लेकर फरार हुए

चोर

बच्चे की गुल्लक और दुकान से बीड़ी-सिगरेट व चॉकलेट तक नहीं छोड़ी

सिविल लाइन थाने से महज 500 मीटर दूर वारदात

हिसार, 19 नवंबर (हि.स.)। शहर के पटेल नगर स्थित हरिदास कॉलोनी में चोरों ने

बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और दुकान का सामान

चोरी कर लिया। परिवार महज ढाई से तीन घंटे के लिए सेक्टर 1-4 स्थित सत्संग में गया

हुआ था। इसी दौरान चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और कमरों व अलमारियों को

खंगालकर करीब 15 से 20 तोले सोना, 23 तोले चांदी, नकदी, बच्चे की गुल्लक और दुकान का

सामान समेट ले गए। हैरानी की बात यह है कि चोर चोरी का सामान परिवार की ही एक्टिवा

स्कूटी पर लादकर फरार हो गए। वारदात सिविल लाइन थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई।

पीड़िता गीता सैनी ने गुरुवार काे बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य सास-ससुर, पति-पत्नी

और बेटा घर के मेन गेट पर ताला लगाकर सत्संग में गए थे। रात करीब पौने 11 बजे जब वे

वापस लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला और घर की सभी लाइटें जल रही थीं। अंदर

जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और आंगन में खड़ी एक्टिवा भी गायब थी। परिवार के अनुसार, चोरों ने पहले नीचे के कमरे में डबल बेड और अलमारी का सामान

खंगाला। वहां कुछ खास हाथ नहीं लगा तो वे ऊपर की मंजिल पर बहू के कमरे में पहुंचे।

यहां अलमारी से करीब 15 से 20 तोले सोने के गहने, 23 तोले चांदी और डिब्बे में रखी

नकदी चोरी कर ली। चोरों ने बच्चे की गुल्लक भी नहीं छोड़ी और उसमें रखे सिक्के तक निकाल

लिए।

मकान में ही बनी दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। दुकान के गल्ले में रखी

नकदी के अलावा बीड़ी-सिगरेट और चॉकलेट जैसी छोटी-मोटी चीजें भी चोरी कर लीं। इसके बाद

चोर घर से चोरी किया गया सामान परिवार की एक्टिवा पर रखकर फरार हो गए। घर की हालत देखकर परिवार ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सिविल

लाइन थाना प्रभारी करमजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना

किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग

लगाया जा सके। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों

की तलाश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर