हिसार : खाद बीज व हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान राख
हिसार, 06 मार्च (हि.स.)। नारनौंद क्षेत्र के
गांव राखी शाहपुर में बस स्टेंड पर खाद बीज और हार्डवेयर की दुकान में अज्ञात परिस्थितियों
में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी
ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश कुमार भी पुलिस बल के
साथ पहुंच गए थे।
राखी शाहपुर निवासी राजेश कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि
बस स्टेंड पर उसकी राजेश ट्रेनिंग कंपनी के नाम से खाद बीज और हार्डवेयर की दुकान है।
गुरुवार की शाम को अच्छी तरह से बंद करके घर पर गया था। रात को ही पड़ोसी का फोन आया
कि दुकान में आग लगी हुई है। इस पर वह तुरंत ही वहां पहुंचा। सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड
को दी गई जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान
में रखा लाखों रुपए खाद बीज, पेंट, प्राइमर और हार्डवेयर सारा सामान जलकर राख हो चुका
था। आग लगने से दुकान का लेंटर ओर प्लास्टर भी डैमेज हो गया। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन
से गुहार लगाई है कि उसके नुकसान की भरपाई की जाए। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया
कि मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू
पाया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

