home page

सोनीपत: गोहाना रैली भीड़ और विकास में बनाएगी नया रिकॉर्ड: मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा

 | 
सोनीपत: गोहाना रैली भीड़ और विकास में बनाएगी नया रिकॉर्ड: मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा


सैनी धर्मशाला में 21 लाख रूपए,

शिव मंदिर में 11 लाख, रहबारी चौपाल में 21 लाख रूपए देने की घोषणा

पाबूजी मंदिर में

विकास कार्य पर खर्च होंगे 5 लाख रूपए

सोनीपत, 20 मार्च (हि.स.)। सहकारिता,

कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि 29 मार्च को

नई सब्जी मंडी में होने वाली गोहाना विधानसभा धन्यवाद एवं विकास रैली भीड़ और विकास

परियोजनाओं के मामले में रिकॉर्ड स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों

में गोहाना के भविष्य को लेकर जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा दिखाई दे रही है।

डाॅ. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार

को रैली की तैयारियों को लेकर सैनी धर्मशाला इन्द्रगढ़ी, अग्रवाल

सत्संग भवन, देवीपुरा, खंदराई मोड़ सहित दर्जनभर स्थानों पर सभाओं को संबोधित कर लोगों

को रैली का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनहित की नीतियों के माध्यम

से लोगों का भरोसा जीता है। इसी विश्वास के चलते जनता लगातार तीसरी बार सरकार को सेवा

का अवसर दे रही है। उन्होंने

बताया कि मुख्यमंत्री प्रदेशभर में विधानसभा स्तर पर रैलियां कर जनता का आभार जता रहे

हैं और विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में गोहाना की रैली आयोजित की

जा रही है। मंत्री ने कहा कि गोहाना में पहली बार कमल खिलने के बाद हो रही इस रैली

को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन में भी भारी उत्साह है, जिससे यह रैली ऐतिहासिक

बनेगी।

न्योता

कार्यक्रमों के दौरान मंत्री ने सैनी धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपए, शिव मंदिर के लिए

11 लाख रुपए, रहबारी चौपाल के लिए 21 लाख रुपए तथा पाबूजी मंदिर के विकास कार्यों के

लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह विकास आपके विश्वास और समर्थन

की ताकत का परिणाम है।

इस अवसर

पर डाॅ. किरण कलकल, कृष्ण सैनी, रामसिंह, सत्यनारायण सैनी, सुभाष सैनी, अरुण निनानिया,

सुमन, रेखा, राजेश कुमार, डाॅ रमेश कश्यप, सुमित कक्कड़, सुशील सैनी, धुला राम व अन्य

मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना