home page

हिसार : संस्कृति, संस्कार और अनुशासन को प्राथमिकता दें विद्यार्थी : प्रो. बीआर कम्बोज

 | 
हिसार : संस्कृति, संस्कार और अनुशासन को प्राथमिकता दें विद्यार्थी : प्रो. बीआर कम्बोज


हिसार : संस्कृति, संस्कार और अनुशासन को प्राथमिकता दें विद्यार्थी : प्रो. बीआर कम्बोज


हिसार, 28 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में बुधवार काे ‘एक्वाफेस्ट-2026’

के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति

प्रो. बीआर कम्बोज मुख्य अतिथि रहे, जबकि कैंपस स्कूल की निदेशिका संतोष कुमारी

ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कृति,

संस्कार और अनुशासन को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन

का साधन नहीं हैं, बल्कि ये विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका

निभाते हैं। संगीत और नृत्य से आत्मविश्वास, एकाग्रता, सहयोग और नेतृत्व की भावना बढ़ती

है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ

आपसी सम्मान, राष्ट्रीय एकता और ‘विविधता में एकता’ की भावना को भी मजबूत करते हैं। मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के नियंत्रक अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने सभी अतिथियों

का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों

को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकल गायन और समूह गायन से अपनी कला का प्रदर्शन

किया। इसके अलावा भांगड़ा, राजस्थानी त्य, दक्षिण

भारतीय समूह नृत्य और बॉलीवुड डांस की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर