home page

हांसी : स्वच्छता की मिसाल बने एसडीएम राजेश खोथ, स्वयं कूड़ा उठाकर दिया जनभागीदारी का संदेश

 | 
हांसी : स्वच्छता की मिसाल बने एसडीएम राजेश खोथ, स्वयं कूड़ा उठाकर दिया जनभागीदारी का संदेश


हांसी, 01 अगस्त (हि.स.)। उपमंडल के गांव ढंढेरी में विशेष सफाई अभियान के

दौरान एसडीएम राजेश खोथ ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने खुद

कूड़ा उठाकर वाहनों में डलवाया और ग्रामीणों के साथ सफाई अभियान में भाग लेकर जनभागीदारी

का आह्वान किया। एसडीएम की इस पहल से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी सफाई

कार्य में जुट गए।

अभियान में पांच ग्राम सचिव, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, सफाई कर्मचारी तथा ग्रामीणों

ने मिलकर गांव की गलियों, चौपाल, सरकारी भवनों, विद्यालयों, मुख्य चौक, फिरनी, रामायण

वाली सड़क और जोहड़ के आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई की।

एकत्रित कूड़े को वाहनों

के माध्यम से निर्धारित स्थान पर भिजवाया गया, जिससे गांव का वातावरण स्वच्छ और सुंदर

नजर आया। एसडीएम राजेश खोथ ने शनिवार काे कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि

प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घर और आसपास के क्षेत्र

को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि

‘म्हारी हरी-भरी हांसी’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

पिछले वर्ष अभियान के तहत करीब पांच हजार पौधे लगाए गए थे, जिनकी नियमित देखभाल भी

की जा रही है। इस वर्ष भी विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण का अभियान जारी है।

एसडीएम ने प्रत्येक परिवार से वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल

करने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा

आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान में सरपंच संदीप मलिक, दीपक बंसल, संदीप यादव, राकेश खोथ सहित अनेक

गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एसडीएम की कार्यशैली की सराहना करते हुए

भविष्य में भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प

लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर