home page

हिसार : गाैधन के लिए हर खंड में शुर हाे लिफ्ट सुविधा वाली एंबुलेंस

 | 
हिसार : गाैधन के लिए हर खंड में शुर हाे लिफ्ट सुविधा वाली एंबुलेंस


1962 हेल्पलाइन 24 घंटे करने और हर खंड में लिफ्ट सुविधा वाली एंबुलेंस शुरू

करने की मांग

हिसार, 09 सितंबर (हि.स.)। महर्षि दयानंद गौशाला डोभी में आयोजित कार्यक्रम

के दौरान गौसेवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज से गौपुत्र दल के अध्यक्ष

सुनील क्रांतिकारी ने मुलाकात कर गोसेवा और गोवंश संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों

पर चर्चा की। इस अवसर पर हिसार, हांसी, रोहतक सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों की गौशाला

कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। गौपुत्र दल के प्रदेश सचिव प्रमोद स्वामी और गौभक्त

राजेंद्र गावड़िया भी इस दौरान उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार काे आयोग चेयरमैन के समक्ष मांग रखते हुए कहा कि 1962 हेल्पलाइन

को 24 घंटे संचालित किया जाए, ताकि घायल और बेसहारा गोवंश को समय पर उपचार एवं सहायता

मिल सके। इसके अलावा जमीनी स्तर पर गोसेवा और गौरक्षा का कार्य करने वाले गौरक्षकों

को आयोग में प्रतिनिधित्व देने, आयोग के सदस्यों को पहचान पत्र जारी करने तथा प्रत्येक

जिले के हर खंड में लिफ्ट सुविधा से लैस एनिमल एंबुलेंस उपलब्ध करवाने की मांग की गई।

चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने कहा कि आयोग की प्राथमिकता सड़कों पर घूम रहे बेसहारा

गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाना है। गोवंश को सड़कों पर बेसहारा छोड़ने वालों के खिलाफ

जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही गौशालाओं को चारे

के लिए चेक वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा करीब 1000 गौशालाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध करवाने

की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अगले बजट में

20 एंबुलेंस उपलब्ध करवाने की योजना है। आयोग का प्रयास रहेगा कि भविष्य में प्रदेश

की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक एंबुलेंस उपलब्ध हो, ताकि घायल और बीमार गोवंश

को समय पर उपचार के लिए पहुंचाया जा सके। गौपुत्र दल अध्यक्ष सुनील क्रांतिकारी ने कहा कि जमीनी स्तर पर गोसेवा करने

वाले गौसेवकों को आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध होने से गोवंश संरक्षण के कार्य

को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि घायल और बेसहारा गोवंश को तत्काल सहायता उपलब्ध

कराने के लिए 1962 हेल्पलाइन को चौबीसों घंटे सक्रिय रखना और प्रत्येक क्षेत्र में

आधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर