home page

जींद : सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, 19 गैस सिलेंडर बरामद

 | 
जींद : सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, 19 गैस सिलेंडर बरामद


जींद, 29 अक्टूबर (हि.स.)। सीएम फ्लाइंग ने गुरूवार को न्यू काठ मंडी में गोदाम पर छापेमारी की और 19 अवैध रूप से भंडारण किए गैस सिलेंडरों को बरामद किया है। सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी है। आगामी कार्यवाही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा अमल में लाई जाएगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक जगमहेंद्र ने बताया कि गैस सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया गया है। गोदाम मालिक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि न्यू काठ मंडी में दुकान के साथ गोदाम में गैस सिलेंडरों का भंडारण किया गया है। जिनकी त्योहारों के सीजन में कालाबाजारी होनी है। सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग के सब इंसपेक्टर सतपाल के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। जिसे सब इंस्पेक्टर चरण सिंह, एएसआई कर्मबीर को शामिल किया गया। टीम मे खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सचिन, जगमहेंद्र तथा अग्रिश्मन विभाग के हितेंद्र को भी शामिल किया गया।

टीम ने गोदाम पर दस्तक दी तो वहां पर सुभाष नगर निवासी विजय मिला। टीम ने जब गोदाम की तलाशी ली तो वहां पर दस कर्मिशयल तथा नौ घरेलू गैस के सिलेंडर मिले। टीम ने जब गोदाम मालिक से गैस सिलेंडरों से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह दिखाने में नाकाम रहा। टीम ने बरामद हुए गैस सिलेंडरो को कब्जे में ले लिया। सीएम फ्लाइंग ने गोदाम पर की गई छापेमारी की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा