home page

सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का गिरोह पकड़ा,एक गिरफ्तार

 | 
सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का गिरोह पकड़ा,एक गिरफ्तार


सोनीपत, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिला

पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश

किया है। सीआईए-1 सोनीपत की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर चंडीगढ़ मार्का

अवैध शराब से भरी एक कार को मंगलवार को कब्जे में लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया,

जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस

के अनुसार, टीम गांव रोहट क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि

दीपक और राहुल नामक युवक लंबे समय से हरियाणा से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करने के

अवैध कारोबार में लिप्त हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रिसिका इंडस्ट्रियल पार्क में

कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर सड़क किनारे खड़ी एक काली कार में बैठे

युवक को काबू किया गया, जिसने अपनी पहचान गढ़ी सांपला निवासी राहुल के रूप में दी।

पूछताछ में सामने आया कि उसका साथी दीपक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।

तलाशी

के दौरान कार से अलग-अलग मार्का वाले 2902 पव्वे बरामद किए गए, जो केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अधिकृत

थे। आरोपी कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच

में खुलासा हुआ कि तस्करी के लिए गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। इंजन और चेसिस

नंबर से वाहन का असली नंबर अलग पाया गया, जिससे पुलिस ने मामले में अतिरिक्त धाराएं

जोड़ दी हैं। थाना सदर सोनीपत में एक्साइज एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत

केस दर्ज कर लिया गया है। फरार

आरोपी दीपक की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना