सोनीपत: गेमिंग टास्क ठगी गिरोह पकड़ा तीन आरोपी गिरफ्तार जेल भेजे
सोनीपत, 01 मई (हि.स.)। पुलिस ने गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों
को राजस्थान और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। ठगी की राशि छह लाख 80 हजार रुपये में
से नौ हजार 130 रुपये बैंक खातों में होल्ड कराए गए, 620 नगद और एक मोबाइल फोन बरामद
हुआ। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस
आयुक्त ममता सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि पुलिस उपायुक्त पश्चिम व साइबर कुशल पाल सिंह के नेतृत्व
में थाना साइबर की टीम ने जांच शुरू की। थाना प्रबंधक निरीक्षक बसंत कुमार की अगुवाई
में सहायक उप निरीक्षक नवीन, नवदीप और सिपाही विकास व नवीन शामिल रहे। मामला तीन जनवरी
2026 को दर्ज हुआ। सोनीपत की एक महिला ने बताया कि रील देखकर ऑनलाइन गेम खेलना शुरू
किया। पहले 1000 लगाए तो 270 मिले, फिर500 लगाने पर 2000 मिले। इसके बाद टास्क पूरे
करने के नाम पर बार-बार पैसे डलवाए गए। नौ टास्क पूरे करते-करते महिला से कुल छह लाख
80 हजार रुपये ठग लिए गए। बाद में आरोपियों नेएक लाख 28 हजार रुपये और मांगते हुए कहा
कि बैंक लिमिट अपडेट होगी, नहीं देने पर पूरा पैसा खत्म हो जाएगा। इसके बाद संपर्क
तोड़ दिया गया।
जांच
में फर्जी वेबसाइट और फर्जी दस्तावेजों से खुलवाए बैंक खातों का पता चला। गिरफ्तार
आरोपी झुंझुनू निवासी सुरेंद्र, छतरपुर निवासी अजय और दिल्ली द्वारका निवासी राजेश
हैं।
पुलिस
ने अपील है कि किसी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करें। निवेश या ट्रेडिंग ऑफर
की जांच स्वयं करें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें। साइबर ठगी होने पर
तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

