home page

जींद : क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर लगाया चूना

 | 
जींद : क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर लगाया चूना


जींद, 07 नवंबर (हि.स.)। व्हाट्सअप पर आए क्रेडिट कार्ड ऑफर के लिंक को क्लिक करने व जानकारी देने के साथ ही खाते से एक लाख रुपये गायब हो गए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव खेड़ी तलोडा निवासी दिलबाग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत पांच नवंबर को उसके व्हाट्सअप पर मैसेज आया। जब उसने मैसेज को देखा तो उसमें क्रेडिट कार्ड का ऑफर आया हुआ था। जिस पर लिंक को खोल कर उसमें मांगी गई जानकारी भर दी। जिसके साथ ही उसके खाते से एक लाख रुपये गायब हो गए। खाते से रुपये गायब होने का संदेश आते ही उसे फ्रॉड होने का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर जानकारी मांगी गई थी। जिसके बाद राशि गायब हुई है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा