पानीपत पुलिस ने पीओ घोषित दो आरोपी दबोचे
| May 16, 2026, 18:13 IST
पानीपत, 16 मई (हि.स.)। पानीपत न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किए गए दो आरोपी तहसील कैंप जवाहर नगर निवासी सोनू और राहुल को शुक्रवार की देर शाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी मारपीट के एक मामले में निर्धारित तारिखों पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इस पर न्यायालय द्वारा जून 2025 में दोनों आरोपियों को पीओ घोषित किया गया था। और आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में धारा 209 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। थाना शहर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

