home page

सोनीपत: मन की बात से समाज को मिलती है नई प्रेरणा: डॉ. अरविंद शर्मा

 | 
सोनीपत: मन की बात से समाज को मिलती है नई प्रेरणा: डॉ. अरविंद शर्मा


-गोहाना निवास पर सुना प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी के मन की बात का 135वां एपिसोड

सोनीपत, 28 जून (हि.स.)। सहकारिता,

कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार को अपने गोहाना

स्थित निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की

बात के 135वें एपिसोड को सुना।

कार्यक्रम

के उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का

मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के

प्रति निरंतर प्रेरित करता है।

यह केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न

वर्गों, नवाचारों, जनआंदोलनों और देश के अनसुने नायकों को सम्मान देने का सशक्त माध्यम

बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता,

महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति, नवाचार, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों

जैसे विषयों पर देशवासियों का मार्गदर्शन करते हैं।

इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन

की भावना मजबूत होती है और लोगों को राष्ट्रहित में अपनी सहभागिता बढ़ाने की प्रेरणा

मिलती है। सहकारिता मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर मन की बात एपिसोड

देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ भारत की समृद्ध संस्कृति,

परंपराओं और उपलब्धियों पर गर्व करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री

के विचारों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी

निभाने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना