home page

सोनीपत: खेवड़ा स्कूल में फ्रेंच भाषा प्रयोगशाला शुरू

 | 
सोनीपत: खेवड़ा स्कूल में फ्रेंच भाषा प्रयोगशाला शुरू


सोनीपत, 25 जुलाई (हि.स.)। सोनीपत

के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेवड़ा में विद्यार्थियों को

वैश्विक स्तर की भाषा शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अत्याधुनिक

फ्रेंच भाषा प्रयोगशाला का शनिवार को शुभारंभ किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया

ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

इस अवसर

पर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि वर्तमान समय में विदेशी भाषाओं का ज्ञान

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, उच्च शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के

अवसरों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप स्थापित

यह आधुनिक भाषा प्रयोगशाला विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने

में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस नवाचार के लिए बधाई

देते हुए विद्यार्थियों से इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया।

विद्यालय

के प्राचार्य नरेश कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते

हुए बताया कि फ्रेंच भाषा प्रयोगशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल

संसाधनों की सहायता से सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने की दक्षताओं का प्रभावी प्रशिक्षण

मिलेगा।कार्यक्रम

के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा फ्रेंच भाषा में अपना परिचय

और संक्षिप्त संवाद प्रस्तुत कर अपनी भाषा दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उपस्थित

अतिथियों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और विद्यालय की इस अभिनव पहल की प्रशंसा

करते हुए इसे भविष्य की शिक्षा के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

इस अवसर

पर उपप्राचार्य सुरेंद्र महला, समुद्र मलिक, सविता राठी, रेखा, विद्यालय के शिक्षक,

विद्यार्थी तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना