home page

सोनीपत: करवाचौथ पर महिलाओं को मुफ्त मेहंदी, शिव मंदिर पार्क व विद्यालय में उमड़ी भीड़

 | 
सोनीपत: करवाचौथ पर महिलाओं को मुफ्त मेहंदी, शिव मंदिर पार्क व विद्यालय में उमड़ी भीड़


सोनीपत: करवाचौथ पर महिलाओं को मुफ्त मेहंदी, शिव मंदिर पार्क व विद्यालय में उमड़ी भीड़


सोनीपत, 28 अक्टूबर (हि.स.)। करवाचौथ

के अवसर पर शिव मंदिर पार्क और बसंत विहार स्थित गायत्री विद्यापीठ में महिलाओं के

लिए बुधवार को मुफ्त मेहंदी लगाने के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिव मंदिर पार्क में पूर्व पार्षद

एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव अंकित मल्होत्रा और डिंपी मल्होत्रा ने महिलाओं

को मुफ्त मेहंदी लगाने की सुविधा उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में मेहंदी लगवाने के लिए

महिलाओं की भीड़ उमड़ी।

डिंपी

मल्होत्रा ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देना और उनकी खुशियों में सहभागी बनना ही आयोजन

का मुख्य उद्देश्य है। करवाचौथ महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। ऐसे

अवसर पर उनके लिए कार्यक्रम आयोजित करने से उन्हें खुशी और सम्मान का अनुभव होता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य

से यह आयोजन किया गया। वहीं,

गायत्री विद्यापीठ में विद्यालय के बच्चों ने महिलाओं के हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाई।

महिलाओं ने बच्चियों को आशीर्वाद दिया। विद्यालय की ओर से बच्चों को प्रोत्साहित करने

के लिए पुरस्कार भी दिए गए। विद्यालय

की प्रधानाचार्या शकुंतला कौशिक ने सभी को करवाचौथ के लिए बधाई दी और महिलाओं के पतियों

की लंबी आयु की कामना की। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों

में छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मेहंदी लगवाकर महिलाओं

ने खुशी जताई और बच्चों के प्रयासों की सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना