home page

जींद : नशा तस्करी मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

 | 
जींद : नशा तस्करी मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार


जींद, 05 मई (हि.स.)। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डिटेक्टिव स्टाफ ने तशा तस्करी मामले में चार साल से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है।

डिटेक्टिव स्टाफ जींद के ईचांर्ज निरीक्षक मनीष कुमार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ ने सूचना के आधार पर गांव नगूरां निवासी राजेश को पांच किलो 270 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार करके आरोपित के खिलाफ नशीले निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपित राजेश से पूछताछ के दौरान कुल्लू हिमाचल प्रदेश निवासी कर्म सिंह का नाम सामने आया था। जो चार साल से फरार चल रहा था। चार मई को डिटेक्टिव स्टाफ जींद ने आरोपित कर्म सिंह को नियमानुसार गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश करके जिला कारागार में भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है। जींद पुलिस नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को लगातार जारी रखेगी और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी अथवा अन्य अपराध संबंधी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें ताकि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास सफल हो सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा