home page

सिरसा: जेल लोक अदालत में चार बंदी रिहा

 | 
सिरसा: जेल लोक अदालत में चार बंदी रिहा


सिरसा, 07 अगस्त (हि.स.)। सिरसा जिला जेल में शुक्रवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें चार मामलों का निपटारा करते हुए बंदियों को रिहा किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने बताया कि जेल लोक अदालत में सात मामले रखे गए जिनमें से चार मामलों का निपटारा करते हुए बंदियों को रिहा किया गया। उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत का आयोजन प्रत्येक माह में दो बार आयोजित होती है। इस लोक अदालत का उद्देश्य छोटे मामलों में लंबे समय से जेल में बंद बंदियों को शीघ्र न्याय प्रदान करना है।

प्रतिबंधित गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मेडिकल नशा बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए जिले के डिंग मोड् बस अड्डा क्षेत्र से एक व्यक्ति को हजारों प्रतिबंधित नशीली गोलियां व कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। डिंग थाना प्रभारी बलराज सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त और चेकिंग के दौरान डिंग मोड़ बस स्टैंड पर मौजूद थी। सिरसा की ओर से आई एक बस से व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का थैला लेकर नीचे उतरा। पुलिस को देखकर वह दोबारा बस में चढ़ गया। शक होने पर पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से हजारोंं प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डिंग मंडी निवासी राहुल के रूप में हुई है। बरामद गोलियों को ड्रग विभाग को सौंप दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma