home page

सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार

 | 
सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 18 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से हेरोइन व प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरपाल सिंह, रणजीत सिंह, शेखर व गगनदीप सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक आते दिखाई दिए जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गए। पुलिस ने संदेह के चलते उनका पीछा किया और उन्हें काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में तस्करों की पहचान अमरपाल सिंह व रणजीत सिंह के रूप में हुई। इसके अतिरिक्त पुलिस ने कालांवाली क्षेत्र से आरोपी शेखर को नौ ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।

इसके अलावा पुलिस ने गांव घुकांवाली क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1460 प्रतिबंधित नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव घुकांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने की फिराक में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1460 प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma