सिरसा: पुलिस ने जिले से चार नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
सिरसा, 16 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने जिला क्षेत्र से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऐलनाबाद निवासी गुरलाल सिंह, अभय, मनजीत व कालांवाली निवासी गुरलाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान गांव तलवाड़ा खुर्द क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरलाल सिंह के रूप में हुई है।
इसके अलावा ओढां थाना पुलिस ने गांव रोहिडांवाली क्षेत्र से दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। ओढां थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम औढ़ा से गांव पन्नीवाला मोटा की ओर गश्त पर थी। इसी दौरान बस गांव रोहिड़ांवाली के निकट एक युवक पुलिस को देखकर अचानक वापस मुडक़र भागने लगा और हाथ में पकड़ी वस्तु को खेतों की तरफ फेंक दिया।
पुलिस ने युवक को कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। आरोपी द्वारा फेंकी गई पोलीथिन की जांच की गई, उसमें सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी अभय ने खुलासा किया कि उसने बरामद हेरोइन मनजीत से खरीदी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनजीत को भी गिरफ्तार कर लिया है। कालांवाली पुलिस ने चूरापोस्त बरामदगी के मामले मुख्य सप्लायर गुरलाल को प्रोडक्षन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

