home page

सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार, चूरापोस्त व हेरोइन बरामद

 | 
सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार, चूरापोस्त व हेरोइन बरामद


सिरसा, 03 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चार किलो चूरापोस्त व हेरोइन बरामद की गई है। पकड़े गए तस्करों की पहचान विनय कुमार, ओमप्रकाश, सुरेंद्र सिंह व बूटा सिंह के रूप में हुई है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान डिंग मंडी क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान सामने से बाइक सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जो कि पुलिस को देखकर अचानक बाइक को वापस मोडक़र भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर बाइक सवार युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चार किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विनय कुमार के रुप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विनय चूरापोस्त ओमप्रकाश से लेकर आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सप्लायर आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी सुरेंद्र सिंह व बूटा सिंह को जिले के ऐलनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें काबू कर लिया और तलाशी ली तो उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma