home page

सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार

 | 
सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 21 जून (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान सिरसा नरेंद्र कुमार, देवराज, संदीप कुमार व रामदेव के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान बरनाला रोड शक्तिनगर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आते दिखाई दिए जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगे।

पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें काबू कर लिया और तलाशी ली तो उनके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने रामदेव को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ढाणी तेजा सिंह कॉलोनी सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर अचानक वापस मुडक़र वहां से निकलने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दो साइबर ठग पंजाब से गिरफ्तार

पुलिस ने मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से 98 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो युवको पंजाब के अबोहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि जिला के गांव बणी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सिरसा में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही उसके मोबाइल की स्क्रीन अचानक काली हो गई और लगभग 10 से 15 मिनट तक फोन ने काम करना बंद कर दिया।

उसके बैंक खाते से बिना अनुमति के 50 हजार रुपये और 48 हजार रुपये की दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 98 हजार रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। पीडि़त की शिकायत पर साइबर थाना सिरसा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपियों पंजाब के अबोहर निवासी पुरुषोत्तम व गिरीश कुमार को अबोहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma