कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल कर भाजपा प्रदेश में घोटालों को दे रही अंजाम : रामपाल माजरा
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष बोले, भाजपा प्रदेश में भाईचारे को कर रही खराब
रोहतक, 15 दिसंबर (हि.स.)। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलकर ही भाजपा प्रदेश में घोटाले पर घोटाले कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में जितनी लूट मचाई आज भाजपा भी उसी राह पर चल रही है। वोट चोरी का राग अल्पने वाली कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी वोट चोर भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय भी जमकर फर्जी वोट डाले जाते थे, उस वक्त कांग्रेस ने कभी आवाज नहीं उठाई।
उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को कांग्रेस ने वोट चोरी करके ही हराया था। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश के भाईचारे को भी खराब करने में जुटी है। भाजपा के नेता प्रदेश के भाईचारे को तोडऩे का काम कर रहे है और सरकार चुप्पी साधे हुए है। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा सोमवार को रूपया चौक स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीस दिसंबर को सिरसा स्थित तेजा खेड़ा फार्म हाऊस पर लौह पुरूप एवं पांच बारे प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की पहली पुण्यतिथि मनाई जाएंगी, जिसमें कई प्रदेशों से दिगज नेता शामिल होगे।
उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को जींद बाईपास पर भव्य जनसभा का आयोजन किया गया जाएगा, जिसमें इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला प्रमुख रूप से मौजूद रहेगे। साथ ही कांग्रेस, भाजपा व जजपा छोडक़र सैकडो लोग इनेलो पार्टी में भी शामिल होगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई और घोटालो की सरकार है और किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि ना तो किसानों को फसलो की एमएसपी मिल रही है और ना ही अभी तक बरसात से खराब हुई फसलों का मुआवजा मिल पाया है।
भाजपा ही तीन कृषि काले कानून लेकर आई थी, जिसका किसानों ने विरोध किया और इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला एक मात्र ऐसा नेता थे, जिन्होंने किसानों के समर्थन में अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि इनेलो की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस व भाजपा पूरी तरह से बौखलाई हुई है। आज प्रदेश में इनेलो ही विपक्ष की भूमिका निभा रही है और सडक़ से लेकर सदन तक सरकार के खिलाफ लोगो की आवाज उठा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

