सिरसा: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये की हेरोइन बरामद
सिरसा, 13 अगस्त (हि.स.)। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला क्षेत्र से गुरुवार काे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से करीब 27 लाख रुपये की हेरोइन बरामद की गई है।
आरोपियों की पहचान छमिंद्र सिंह, सहदेव, राजकुमार, श्याम लाल व विक्रम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान डबवाली उपमंडल के गांव रामपुरा बिश्रोइयां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल एक युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 133 ग्राम हेरोइन बरामद है। उन्होंने बताया कि बरामद की गई हेरोइन की बाजारी कीमत करीब 26 लाख रुपये आकी गई है।
इसके अलावा सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव बरासरी क्षेत्र से दस ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान सहदेव के रूप में हुई है। सीआईए सिरसा पुलिस ने जिले के गांव भावदीन क्षेत्र से बाइक सवार तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जे से दस हेरोइन बरामद की है। सीआईए सिरसा प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान राजकुमार, श्याम लाल तथा विक्रम के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

