home page

सिरसा: पुलिस ने पांच नशा तस्कर दबोचे

 | 
सिरसा: पुलिस ने पांच नशा तस्कर दबोचे


सिरसा, 28 मई (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से हेरोइन व अफीम बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान एक युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।

इसके अलावा डबवाली पुलिस ने गांव देसूजोधा क्षेत्र से भिन्द्र सिंह को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए कालांवाली टीम ने मंडी कालांवाली रावल सिंह को अफीम सहित दबोचा है।

सीआईए डबवाली पुलिस ने लाखों रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में वांछित आरोपी धर्मेंद्र व रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

हत्या मामले में संलिप्त महिला गिरफ्तार

जिले के गांव कुरंगावाली में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिरसा जिला निवासी सुखविंद्र कौर के रूप में हुई है। रोड़ी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक लीला गिर के बेटे हरदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव निवासी शंभू ने उससे एक हजार रुपए उधार मांगे थे।

पैसे न देने की बात को लेकर वह रंजिश रखने लगा। शिकायत के अनुसार शंभू अपने चार-पांच साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और आंगन में सो रहे उसके बुजुर्ग पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। घटना के दौरान आरोपियों ने उसके भाई गुरदीप सिंह को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए बठिंडा रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी सुखविंद्र कौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में शामिल आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma