home page

सिरसा: लाखों की हेरोइन व चूरापोस्त सहित पांच तस्कर गिरफ्तार

 | 
सिरसा: लाखों की हेरोइन व चूरापोस्त सहित पांच तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 02 मई (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से चूरापोस्त व हेरोइन तस्करी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की करीब 40 ग्राम हेरोइन व चार किलो चूरापोस्त बरामद किया गया है।

सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक चूरापोस्त तस्करी करने के फिराक में है। सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर एक व्यक्ति प्लास्टिक का थैला लेकर आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और थैले की तलाशी ली तो उसमें से चार किलो 94 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान बॉबी के रूप में हुई।

इसके अलावा पुलिस ने हेरोइन तस्करी मामले में विक्रम, शिवम, मनप्रीत व संदीप सिंह को 40 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा तस्करों के नेक्सस को तोडऩे के लिए पुलिस लगातार नशा तस्करों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसी कड़ी में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने जीवन नगर रोड रानियां क्षेत्र से विक्रम को गिरफ्तार हेरोइन बरामद की है। सीआईए सिरसा ने शहर सिरसा क्षेत्र से बाइक सवार शिवम व रोड़ी थाना पुलिस ने बांदर पट्टी रोड़ क्षेत्र से संदीप सिंह तथा एंटी नाकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma