home page

सिरसा: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य पंजाब से गिरफ्तार

 | 
सिरसा: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य पंजाब से गिरफ्तार


सिरसा, 09 मई (हि.स.)। पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मैरिज ब्यूरो का विज्ञापन देकर लोगों को अपनी जाल में फंसाते थे।

साइबर थाना प्रभारी सोमबीर ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के मोगा जिला निवासी शिवांशु, सुखजिंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, हरप्रीत सिंह व चेतन कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव शाह सतनामपूरा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर एक मैरिज ब्यूरो का विज्ञापन देखा और उसमें दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपियों ने खुद को यूके (लंदन) का निवासी बताया और कहा कि वह भारत में उससे मिलने आ रहा है। कुछ दिनों बाद साइबर अपराधी का महिला के पास फोन आया कि उससे मिलने के लिए यूके से आ रहा था जैसे ही वह दिल्ली के एयरपोर्ट पर उतरा तो उसे सीबीआई के अधिकारियों ने पकड़ लिया है और छोडऩे के एवज में 33 हजार 150 रुपए की मांग की जा है।

महिला ने आरोपी द्वारा बताई गई बात को सच मानते हुए गूगल पे के जरिए 33 हजार 150 रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद दोबारा फोन आया कि उसे इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया है और अब उससे एक लाख पांच हजार रुपये की डिमांड की जा रही है। महिला ने उसेक बहकावे में आकर एक लाख पांच हजार रुपए की राशि गूगले पे के जरिए कर दी।

पीडि़ता की शिकायत के आधार साइबर थाना सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने जांच के बाद महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पंजाब के जिला मोगा से गिरफ्तार कर लिया है।ं पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशा करने के आदि है और नशे की पूर्ति के लिए ही लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते हैं। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma