home page

हिसार में अवैध पटाखा कारोबार पर कार्रवाई, तीन करोड़ के पांच हजार किलो पटाखे बरामद

 | 
हिसार में अवैध पटाखा कारोबार पर कार्रवाई, तीन करोड़ के पांच हजार किलो पटाखे बरामद


हिसार में अवैध पटाखा कारोबार पर कार्रवाई, तीन करोड़ के पांच हजार किलो पटाखे बरामद


मल्लापुर-असरावां रोड स्थित फैक्ट्री में छापेमारी,

633 पेटियों में मिले पटाखे, एक आरोपी गिरफ्तार

हिसार, 19 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने अवैध पटाखों

के निर्माण और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मल्लापुर-असरावां रोड स्थित एक फैक्ट्री

में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 633 पेटियों में रखे करीब पांच हजार किलोग्राम पटाखे

बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये

है। मामले में हिसार निवासी कपिल को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सूचना मिली थी कि फैक्ट्री

परिसर में अवैध रूप से पटाखे बनाए और जमा किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने साेमवार काे

मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में पटाखे मिले। प्रारंभिक जांच में

सामने आया कि जिस परिसर में पटाखों का निर्माण किया जा रहा था, वहां मूल रूप से प्लास्टिक

दाना बनाने की फैक्ट्री थी। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने परिसर को पटाखे बनाने के

लिए 80 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दिया हुआ था। पुलिस अब इस मामले में परिसर को

किराये पर देने सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण करने

के संबंध में आदमपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब जांच में यह पता लगाएगी

कि पटाखे कहां तैयार किए जा रहे थे और उनकी आपूर्ति किन स्थानों पर की जानी थी। मामले

से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने स्पष्ट किया है

कि बिना वैध अनुमति पटाखों का निर्माण, भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ कानून

के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन

किए बिना बड़ी मात्रा में पटाखे जमा करना गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। ऐसे स्थानों

पर आग लगने या विस्फोट होने से जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका रहती है। पुलिस

के अनुसार, त्योहारों के दौरान पटाखों की मांग बढ़ने के बीच अवैध कारोबार पर निगरानी

रखी जा रही है। नियमों की अनदेखी कर लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ

कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर