home page

हांसी : आग लगने से कई एकड़ में रखा पशु चारा जला

 | 
हांसी : आग लगने से कई एकड़ में रखा पशु चारा जला


सुलचानी गांव में लगी आग, किसानों ने मांगी आर्थिक

मदद

हांसी, 16 अप्रैल (हि.स.)। जिले के नारनौंद क्षेत्र

के गांव सुलचानी में अचानक गेहूं के फाने में आग लग गई। इस घटना में कई एकड़ में रखा

पशु चारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से

आग पर काबू पाया।

सुलचानी गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि गुरुवार

को उनके बेटे ने पड़ोसी किसान के खेत से धुआं उठते देखा। मौके पर पहुंचने पर पता चला

कि आग तेजी से फैल रही थी। इसके बाद तुरंत ग्रामीणों को सूचित किया गया और फायर ब्रिगेड

को बुलाया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने

का काम शुरू किया। गांव सुलचानी और कागसर से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों में

पहुंचे और आग पर काबू पाने में सहयोग किया। इस आग से किसान जगदीप, जीवन और पवन के लगभग

तीन-तीन एकड़ खेतों में रखा गेहूं के फाने जलकर राख हो गए। यह फाने पशुओं के चारे के

लिए रखा गया था, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हुई है।

राजकुमार ने बताया कि यदि आग पर समय रहते काबू

नहीं पाया जाता, तो पास के गेहूं के खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे नुकसान

और बढ़ सकता था। घटनास्थल पर पहुंचे फायरमैन सुनील कुमार ने बताया कि टीम ने ग्रामीणों

के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया।किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन करके मुआवजा

दिए जाने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर