home page

हांसी में किराना दुकान के स्टोर में लगी आग, हजारों का सामान जला

 | 
हांसी में किराना दुकान के स्टोर में लगी आग, हजारों का सामान जला


हांसी में किराना दुकान के स्टोर में लगी आग, हजारों का सामान जला


स्टोर में जाने का रास्ता नहीं मिलने पर दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे फायर कर्मी

छोटी गाड़ी की कमी और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण पहुंचने में हुई देरी

हांसी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। शहर की लाल सड़क पर किराना की दुकान के ऊपर बने

स्टोर में आग लगने से करीब 60 से 70 हजार रुपये का सामान जल गया। स्टोर में प्रवेश

का रास्ता नहीं होने के कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को दीवार तोड़कर अंदर पहुंचना

पड़ा। इसके बाद पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग नीचे मुख्य

दुकान और आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

सड़क

पर खड़े वाहनों और छोटी फायर गाड़ी की कमी के कारण दमकल टीम को मौके तक पहुंचने में

भी परेशानी हुई। लाल सड़क पर करीब 30 वर्षों से दुकान चला रहे सतीश ग्रोवर ने बताया कि शनिवार

सुबह वह घर पर थे। इसी दौरान पड़ोसी दुकानदारों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान के

ऊपर बने स्टोर से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे और स्टोर खोलने

का प्रयास किया, लेकिन अंदर आग की तेज तपन महसूस होने के कारण वह अंदर नहीं जा सके।

इसके बाद उन्होंने नीचे दुकान में बने रोशनदान के जरिए सबमर्सिबल की पाइप से पानी का

छिड़काव किया और फायर विभाग को सूचना दी। दमकल गाड़ी के पहुंचने तक वह खुद भी आग बुझाने

में जुटे रहे।

फायर विभाग के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे डायल 112 के माध्यम से आग लगने की

सूचना मिली थी। इसके बाद फायर कर्मी जसवीर सिंह, सुरेंद्र खटक और सुनील कुमार मौके

पर पहुंचे। स्टोर में प्रवेश का सीधा रास्ता नहीं होने के कारण कर्मचारियों को दीवार

तोड़कर अंदर पहुंचना पड़ा। इसके बाद पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया। फायर कर्मियों

ने जलने से बचे सामान को भी सुरक्षित बाहर निकाला। दुकानदार सतीश ग्रोवर ने बताया कि दुकान का मेन स्विच भी बंद था। फिलहाल आग

लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक

अनुमान के अनुसार, आग से करीब 60 से 70 हजार रुपये का सामान खराब हुआ है।

फायर कर्मी जसवीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल तक पहुंचने में सड़क पर खड़े वाहनों

के कारण अधिक समय लगा। इसके अलावा विभाग के पास छोटी फायर गाड़ी नहीं होने से भीड़भाड़

वाले और तंग इलाकों में पहुंचने में परेशानी होती है। गौरतलब है कि फायर विभाग में

करीब दो वर्षों से छोटी गाड़ी की कमी बनी हुई है और इसके लिए मांग भी भेजी जा चुकी

है। छोटी गाड़ी उपलब्ध होने से तंग और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आग लगने की घटनाओं में

दमकल टीम को समय पर पहुंचने में मदद मिल सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर