home page

हिसार : कॉटन फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान

 | 
हिसार : कॉटन फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान


शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान, भरपाई की मांगहिसार, 26 फरवरी (हि.स.)। बरवाला के अग्रोहा मार्ग पर स्थित एक कॉटन फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची परंतु आग नहीं बुझ पाई और आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। दो-तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर और पहुंची। तब जाकर इस आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को इस आग पर काबू पाया गया। आग से कॉटन फैक्ट्री मालिक को लाखों रुपए का नुकसान का अनुमान है। मौके पर मौजूद तरसेम राजलीवाला और प्रधान जय नारायण राजली वाला ने बताया कि बुधवार शाम को चार बजे किशोरी लाल एंड संस नामक कॉटन फैक्ट्री में आग लग गई। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से इस आग पर काबू पा लिया गया परंतु बुधवार रात को ही एक बार फिर से फैक्ट्री में रखे खल बिनोलों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग नहीं बुझ पाई और बढ़ती गई। फायर ब्रिगेड की और दो-तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी घटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने इस आग पर काबू पाया परंतु तब तक कॉटन फैक्ट्री की मशीने, खल बिनोले व अन्य सामान जल गया। कॉटन फैक्ट्री की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस आग के लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। बरवाला शहर के अनेक कॉटन फैक्ट्री के मालिकों ने सरकार व प्रशासन से मौके का मुआवना करके इस कॉटन फैक्ट्री में आग लगने से हुए लाखों रुपए के नुकसान की भरपाई यथाशीघ्र करवाए जाने की मांग की है ताकि फैक्ट्री मालिक अपना कार्य सुचारू रूप से चला सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर