home page

सोनीपत: नयाबांस में लग रही दोना प्लेट फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान

 | 
सोनीपत: नयाबांस में लग रही दोना प्लेट फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान


सोनीपत, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले के गन्नौर क्षेत्र के गांव नया बांस में शुक्रवार को अल सुबह एक मकान में चल रही

दोना प्लेट बनाने की छोटी फैक्ट्री में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह सुबह

की है, जब परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। समय रहते सतर्कता के कारण बड़ा हादसा

टल गया, लेकिन फैक्ट्री में रखा सामान जल गया।

जानकारी

के अनुसार आग फैक्ट्री वाले हिस्से में लगी और देखते ही देखते धुआं पूरे घर में फैल

गया। परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई दिया। बाहर निकलकर

देखा तो मशीनों और कच्चे माल में आग लगी हुई थी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप

धारण कर लिया और तैयार रखा दोना प्लेट का माल भी इसकी चपेट में आ गया।

घटना

की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पास में लगे सबमर्सिबल

पंप को चालू कर पानी डालना शुरू किया। स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू

पाया गया, जिससे आग आगे फैलने से रुक गई और बड़ा नुकसान टल गया।

फैक्ट्री

संचालक दिनेश ने बताया कि करीब छह महीने पहले ही उन्होंने दोना प्लेट बनाने का कुटीर

उद्योग शुरू किया था। इस काम में लगभग पांच लाख रुपये की लागत से मशीनें और कच्चा माल

खरीदा गया था और यही परिवार का मुख्य रोजगार था। आग लगने से मशीनें, कच्चा माल और बिजली

की फिटिंग पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

प्रारंभिक

जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फैक्ट्री संचालक के अनुसार

हादसे में लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह कारोबार ही परिवार के पालन-पोषण

का मुख्य सहारा था।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना