home page

पानीपत: शहर की एक कॉलोनी से नाबालिग लड़की का अपहरण,मामला दर्ज

 | 
पानीपत: शहर की एक कॉलोनी से नाबालिग लड़की का अपहरण,मामला दर्ज


पानीपत, 08 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत की गोपाल कॉलोनी से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गाजियाबाद निवासी एक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। थाना पुराना औद्योगिक ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अपहृत नाबालिग की मां द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया की उनकी नाबालिग बेटी अपनी सहेली के साथ पास की एक फैक्ट्री में काम सीखने जाती थी।

छह अप्रैल की दोपहर को वह खाना खाकर दोबारा फैक्ट्री के लिए निकली थी। फैक्ट्री के पास पहुंचकर उसने अपनी सहेली से कहा कि वह दुकान से कुछ सामान लेने जा रही है, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक पिछले काफी समय से लड़की का पीछा कर परेशान कर रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हर्ष के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें गाजियाबाद और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि तकनीकी सर्विलांस की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा