हिसार : हकृवि की सोशल वेलफेयर सोसायटी ने एचकेआरएन कर्मचारी के परिवार को दी आर्थिक सहायता
हिसार, 19 मार्च (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय
की सोशल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष एवं कैंपस स्कूल निदेशिका संतोष कुमारी
ने स्वर्गीय जगविंदर के परिजनों को गुरुवार काे आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। जगविंदर हरियाणा
कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत विश्वविद्यालय में पेंटर के पद पर कार्यरत थे।
उनका 11 अगस्त 2025 को अपनी ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था।
जगविंदर अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य
था। उनके परिजनों ने अपनी आर्थिक स्थिति के आधार पर विश्वविद्यालय की सोशल वेलफेयर
सोसायटी से मदद करने के लिए आवेदन किया था। परिवार के सदस्यों के द्वारा किए गए अनुरोध
के आधार पर सोसायटी द्वारा एक माह के वेतन की सहायता राशि का चैक स्वर्गीय जगविंदर
की पत्नी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्य डॉ. अतुल ढींगड़ा, डॉ. अनिल
सरोहा, सोसाइटी के सचिव कपिल अरोड़ा, अधीक्षक सुरेन्द्र मधु व वेलफेयर अधिकारी अनिल
पिन्टा उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

