home page

हिसार : चैनत के ग्रामीणों की मांग पूरी तरह से जायज, केस दर्ज करना निंदनीय : दलबीर किरमारा

 | 
हिसार : चैनत के ग्रामीणों की मांग पूरी तरह से जायज, केस दर्ज करना निंदनीय : दलबीर किरमारा


पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेवारी

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्षअभय सिंह चौटाला भी गांव पहुंचकर कर चुके समर्थन

हिसार, 16 जून (हि.स.)। इनेलो के प्रदेश सचिव दलबीर किरमारा ने चैनत गांव में

पिछले लगभग एक माह से धरने पर बैठे ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए उनकी मांग

अविलंब पूरी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल पानी की मांग पर ग्रामीण धरना,

प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार व प्रशासन उनकी मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं, जो शर्म

की बात है।

दलबीर किरमारा नेग्रामीणाें काे संबाेधित करते हुुए मंगलवार काे कहा कि केवल पानी ही नहीं बल्कि बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य,

सड़क व परिवहन कोई मांग नहीं बल्कि मूलभूत आवश्यकता है और ये मूलभूत आवश्यकता पूरी

करना सरकार की जिम्मेवारी है। जो सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पाए,

उसे सत्ता में रहने का भी अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चैनत के ग्रामीण

पानी की मांग पर लगभग एक माह से आंदोलनरत है, पानी की लाइन उनके गांव में से जा रही

है लेकिन ग्रामीणों को पानी देने की बजाय उन्हें तरसाया जा रहा है, जो निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार व प्रशासन का काम था कि यदि किसी गांव में से पानी या बिजली

की लाइन जा रही है तो संबंधित गांवों की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाए।

दलबीर किरमारा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला

ने भी गांव पहुंचकर ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया है। बिजली व पानी सहित अन्य मूलभूत

सुविधाओं की मांग पर आंदोलन रही जनता के साथ इनेलो पूरी तरह से कंधे से कंधा मिलाकर

चल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर