फरीदाबाद : पानी के टैंकर ने बच्चे के कुचला, हुई मौत
फरीदाबाद, 11 अक्टूबर (हि.स.)। नहर पार सेक्टर 86 में पानी का टैंकर लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने एक साल के मासूम को कुचल लिया। हादसे में परिवार के इकलौते बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का परिवार मूल रूप से मुध्यप्रदेश का रहने वाला है और यहां पर मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मध्यप्रदेश के रहने वाले बच्चे के पिता जितेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका बेटा राहुल शनिवार शाम को रोड के पास बैठा खेल रहा था। वह कमरे के अंदर बैठे हुए थे कुछ ही समय बाद उनको बच्चों को शोर सुनाई दिया।उन्होंने जाकर देखा तो उसके बच्चे को कुचल दिया गया था। पानी के टैंकर को लेकर जा रहा ट्रैक्टर पीछे हटाते समय बच्चे के सिर पर चढ़ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चे के परिवार के अनुसार बच्चे का 12 अक्तूबर को जन्मदिन था। इस दिन वह अपना एक साल पूरा कर रहा था और दूसरे साल में प्रवेश करने वाला था। परिवार का कहना है कि यह उनके परिवार का इकलौता बच्चा था। वह यहां पर मजदूरी करने का काम करते है। खेड़ी थाना पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर के ड्राइवर राजकुमार को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

