home page

फरीदाबाद : सैन्य जवान दिनेश वशिष्ठ की हुई मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

 | 
फरीदाबाद : सैन्य जवान दिनेश वशिष्ठ की हुई मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार


15 दिनों तक जिंदगी-मौत से की लड़ाई, तिरंग में लिपटकर घर पहुंचा

फरीदाबाद, 17 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय सेना में तैनात जवान दिनेश वशिष्ठ (28) की सडक़ हादसे में घायल होने के बाद शनिवार को दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 15 दिन तक उनकी जिंदगी और मौत के बीच जंग चलती रही, लेकिन वह जिंदगी हार गए। शनिवार को ही पैतृक में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दिनेश के जाने से पीछे पत्नी और 28 दिन का बेटा रह गए हैं। दिनेश वशिष्ठ भारतीय सेना की 48 आम्र्ड रेजिमेंट की 22 आरआर यूनिट में स्ङ्खक्र रैंक (सवार) पर तैनात थे। उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के बारामूला में थी। करीब 7 साल पहले वह सेना में भर्ती हुए थे। दिनेश की शादी 29 नवंबर 2022 को कोसी निवासी ज्योति से हुई थी। 28 दिन पहले ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। परिवार में खुशियों का माहौल था। बेटे को देखने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए दिनेश 2 अक्टूबर की रात छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान फरीदाबाद में जेसीबी चौक के पास जिस गाड़ी में वह सवार थे, उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी में उनके अलावा 5 अन्य लोग भी सवार थे, जो घायल हुए। उनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। हादसे के बाद दिनेश को गंभीर हालत में पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अगले दिन उन्हें दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां करीब 15 दिन तक उनका इलाज चला, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिनेश के परिवार में पिता सूरज प्रकाश, बड़े भाई जयप्रकाश और दो बड़ी बहनें हैं। पत्नी ज्योति के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। शनिवार को पैतृक गांव हीरापुर में दिनेश वशिष्ठ का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की आंखें नम थीं। पिता सूरज प्रकाश ने उन्हें मुखाग्नि दी।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर