फरीदाबाद : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी हिरासत में
फरीदाबाद, 29 मई (हि.स.)। फरीदाबाद के पल्ला थाना इलाके में एक 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रेप करने का आरोप पड़ोसी युवक पर लगा है पुलिस के द्वारा आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 साल की बच्ची छठी कक्षा में पढ़ रही है। वह बिहार की रहने वाली है और करीब 6 साल से अपने मामा के पास रह रही है। पीडित बच्ची के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मई की शाम को उनके पड़ोस में एक बच्चे का जन्मदिन था। जब वह पड़ोसी के घर जा रही थी तो पडोस में रहने वाला बिजेन्द्र उसको अपनी बातों में उलझाकर अपने कमरे मे ले गया । परिजनों ने बताया कि बिजेन्द्र उनका पड़ोसी होने के कारण पहले से ही जानकार है। जब बच्ची काफी देर तक घर नही आयी तो हमने इधर उधर तलाश किया । इसके बाद हमने गली मे एक मकान में लगे कैमरे देखे, तो बिजेन्द्र लडक़ी को घर मे ले जाता हुआ नजर आया । जिसके बाद उन्होंने कमरे में घुसकर तलाश किया तो उनको बच्ची नही मिली। जिसके बाद उन्होंने छत पर जाकर देखा, तो बच्ची पानी की टंकी के पास बेहोश पड़ी हुई थी। जब उन्होंने बच्ची को पानी पिलाया तो होश में आयी, जिसके बाद उन्होंने बच्ची से पूरे मामले की जानकारी ली। बच्ची ने बताया कि बिजेन्द्र ने मुझे को अपने कमरे मे ले जाकर मेरे साथ जबदस्ती गलत काम किया है और उसके बाद मैं बेहोश हो गई थी। मामले की जानकारी देते हुए पल्ला थाना इंचार्ज सत्य प्रकाश ने बताया कि, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

