home page

फरीदाबाद : फोन हैक कर लाखों की ठगी, खाता ऑपरेटर जयपुर से काबू

 | 
फरीदाबाद : फोन हैक कर लाखों की ठगी, खाता ऑपरेटर जयपुर से काबू


फरीदाबाद, 30 अगस्त (हि.स.)। महिला का फोन हैक कर लाखों रुपये की ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाता ऑपरेटर को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान संदीप (24) निवासी जयपुर राजस्थान के रुप में हुई है, आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार डबुआ कालोनी वासी एक महिला ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर एक लिंक आया, जिस पर क्लिक करते ही उसका फोन हैक हो गया और उसके खाता से पांच लाख 12 हजार रुपये कट गये, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस खाता में ठगी के पैसे आये थे उसका एक्सेस आरोपी के पास था, खाते में आए पैसों में से अपना हिस्सा निकालकर बाकी आगे ठगो द्वारा बताये गये खाता में भेजे थे। आरोपी बी.एस.सी पास है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर