home page

फरीदाबाद : नशा तस्करों पर पुलिस की नकेल, तीन गिरफ्तार

 | 
फरीदाबाद : नशा तस्करों पर पुलिस की नकेल, तीन गिरफ्तार


फरीदाबाद, 20 मार्च (हि.स.)। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रोहित निवासी उतर प्रदेश को 4.010 किलोग्राम गांजा सहित दुर्गा बिल्डर के पास से काबू किया है। जिसके खिलाफ थाना पल्ला में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह गांजा नोएडा से 40 हजार रूपये में खरीद कर लाया था जिसको वह बेचने की फिराक में खड़ा था। आरोपी को आज अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एक अन्य मामले में अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए साबिर(30) निवासी सेक्टर-56 फरीदाबाद को 1.752 किलोग्राम गांजा सहित सांई कालोनी गांव मवई के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने विपिन(24) निवासी नेहरु कालोनी एनआईटी को 5.37 ग्राम स्मैक सहित एनआईटी नंबर-3 से काबू किया है। जिनके खिलाफ संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर